24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता को लिखे पत्र में कहा “मुझे माफ कर देन, आपका बुरा बेटा, नमस्ते”, फिर काट लिया गला

फर्रुखाबाद में युवक ने अपनी गर्दन व कलाई काट ली जिससे उसकी हालत खराब हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 2 Aug 2019, 9:53 PM IST

Boy

Boy

फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद में युवक ने अपनी गर्दन व कलाई काट ली जिससे उसकी हालत खराब हो गई। होटल के मैनेजर ने पुलिस की मदद से उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। मामला फर्रुखाबाद बस स्टॉप के सामने बने एक होटल का है। जहां कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी युवक बिक्रम उर्फ चिंकू वर्मा गुरुवार रात को लालगेट स्थित एक होटल में कमरा लिया। सुबह युवक ने होटल के मैनेजर गुलाव यादव को आवाज देकर कमरे के दरवाजे को बन्द कर लिया। बाद में जब मैनेजर कमरे में गया तो वहां का दृश्य देखकर वह हैरान रह गया। युवक के हाथ की कलाई व गर्दन से खून बह रहा था। उसके बाद उसने डायल 100 को घटना की जानकारी दी।

पिता को लिखा पत्र-

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की फोन पर उसके पिता से बात कराने के बाद होटल कर्मचारियों की मदद से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं कादरी गेट चौकी प्रभारी ने जब कमरे की तलाशी ली, तो कमरे से खाली शराब की बोतल व शरीर को सुन्न करने वाला इंजेक्शन व सीरेंज बदामद हुई है। साथ ही युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा था कि पापा मुझे माफ़ कर देना, आपका बुरा बेटा, नमस्ते पापा जी।

हो चुका है तलाक-

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि पुलिस के द्वारा बिक्रम नाम का युवक लाया गया है उसने शरीर को सुन्न करने के बाद अपनी गर्दन व कलाई काटी है वह आत्महत्या करना चाहता था। उसका इलाज किया जा रहा है साथ आगे के इलाज के लिये सर्जन गौरब मिश्रा को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार युवक का कुछ वर्षों पहले विवाह हुआ था उसकी इसी प्रकार की हरकतों की बजह से तलाक हो गया। बताया गया है कि इस कारण वह हमेशा टेंशन में रहता है। उसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।