सेंट्रल जेल में माफिया सुभाष ठाकुर व मुन्ना बजरंगी का हत्यारा सुनील राठी भी बैरक दो व तीन में बन्द हैं। जेल की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा कर्मचारियों ने जेल डीआईजी के आदेश पर छोटे शुक्ला को दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया।उसी के चलते बवाल हो गया। कैदी की मौत की अफवाह पर तीन घण्टों तक बवाल चलता रहा। उधर एसपी अतुल शर्मा ने घटना की जानकारी होने पर जेल अधिकारियों से फोन पर जेल के हालातों की सुध ली। साथ ही साथ सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी दिनेश गौतम को जेल में हुए बबाल की जानकारी करने के लिए भेजा। जेलर से बातचीत की गई तो उन्होंने बवाल से साफ इंकार कर दिया है, लेकिन इस प्रकार से सेंट्रल जेल के अंदर तीन घण्टे हुए बवाल से साफ तौर पर कहा जा सकता है कि गुट बाजी के चलते यदि जरा भी लापरवाही जेल प्रसाशन करता है, तो सेंट्रल जेल एक युद्ध स्थल बन सकता है।