19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
यूपी के इस राज्य मंत्री ने खुद को जेल में बंद किए जाने पर अखिलेश यादव के लिए कही यह बात
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Farrukhabad / Videos / यूपी के इस राज्य मंत्री ने खुद को जेल में बंद किए जाने पर अखिलेश यादव के लिए कही यह बात

यूपी के इस राज्य मंत्री ने खुद को जेल में बंद किए जाने पर अखिलेश यादव के लिए कही यह बात

गन्ना राज्य मंत्री सुरेश सिंह राणा ने अपने समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर क्षत्रिय को देश पर शहीद होने वाले महापुरुषों जैसा होना चाहिए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 19 Oct 2018, 6:42 PM IST

फर्रुखाबाद. विजय दशमी के उपलक्ष्य में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर द्वारा शस्त्र पूजन के कार्यक्रम का आयोजन राजपूताना भवन में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरकार के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश सिंह राणा ने अपने समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर क्षत्रिय को देश पर शहीद होने वाले महापुरुषों जैसा होना चाहिए।

पिछली सरकार के मुख्यमंत्री ने हमलो जेल में बंद कराया-

उन्होंने मंच से सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के मुख्यमंत्री ने मेरे ऊपर सैकड़ों मुकदमे लगाए। हमको बांदा जेल में बंद करा दिया गया। जब हमको कोर्ट में पेशी पर ले जाया जाता था, तो बज्र वाहन में लोहे की सीट पर बैठाकर भेजा जाता था, जिससे हम सच कहना छोड़ दें, लेकिन मैंने उनसे कहा कि देश में धाराओं की कमी हो गई हो तो पाकिस्तान से मंगाकर लगा दो, लेकिन आने वाले समय में जनता जबाब देगी। जनता ने उनको जबाब दिया भी है। उसी वजह से भाजपा सरकार बनी।

अखिलेश के बयान का दिया जवाब-

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ऊपर कहा था जिनके परिवार नहीं होते वह परिवार के बारे में क्या जाने, लेकिन मैं सपा सरकार के परिवार में चाहे वह रामगोपाल, मुलायम सिंह, शिवपाल सिंह यादव हो, वह लोग अपने परिवार को परिवार मानते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी प्रदेश के हर एक इंसान को अपना परिवार मानते हैं। प्रदेश के किसी जिले में कोई परेशानी होगी तो हमारी सरकार परिवार की तरह उनके साथ खड़ी दिखाई देगी।

इस दौरान उन्होंने क्षत्रिय समाज के मेधावी छात्र छत्राओं को सम्मानित किया और कहा कि क्षत्रिय समाज में बच्चों के ऊपर कोई काम थोपे नहीं बल्कि बच्चे की जिस काम में रुचि हो उसको उसी में लगाना चाहिए, जिससे वह अपना विकास करने के साथ औरों की भी मदद कर सके, क्योकि क्षत्रियों ने हमेशा लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है, उसकी रक्षा की है।