18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी समारोह में शामिल दो भाइयों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही मौत

- आकाशीय बिजली गिरने से फर्रुखाबाद में दो की मौत - शादी समारोह में शामिल हुए थे दो भाई - बाराती भी जख्मी

less than 1 minute read
Google source verification
bijli

शादी समारोह में शामिल दो भाइयों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही मौत

फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश ने गर्मी से राहत दी है। वहीं कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली ने लोगों को मौत की नींद सुला दी है। फर्रुखाबाद में तेज आंधी व बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। ललितपुर में भी आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने से मौत

फर्रूखाबाद एटा के परतापुर सुगई नयागाँव एटा निवासी राजाराम के पुत्र की बारात थाना नबावगंज के चकरपट्टी आयी थी। बारात में शामिल बराकेशब निवासी रामप्रकाश (52) व वीरपाल (35) शामिल थे। शादी समारोह सभी इन्जॉय कर ही रहे थे कि अचानक मौसम के बदले मिजाज ने सब नष्ट कर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से बारात में शामिल रामप्रकाश और वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 58 वर्षीय देशराज गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार कायमगंज प्रदीप सिंह, सीओ कायमगंज अखिलेश राय, नवाबगंज थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय आदि पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गए। तीनों को लोहिया अस्पताल भेज दिया। देशराज की हालत नाजुक होने पर उसे सैफई रिफर कर दिया गया। जबकि अन्य दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:एमएलसी दिनेश के खिलाफ याचिका दायर, 27 मई को सदस्यता पर सुनाया जाएगा फैसला

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग