29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकल के लिये कान नें सर्जरी कर फिट कराई डिवाइस, एग्जाम के बाद था यह प्लान, सेना में भर्ती के लिये थी परीक्षा

सेना में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थी राजवीर गुर्जर को तलाशी के दौरान नकल के लिए शरीर में सेट की गई डिवाइस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 29 Jul 2019, 10:37 AM IST

farrukhabad

नकल के लिये कान नें सर्जरी कर फिट कराई डिवाइस, एग्जाम के बाद था यह प्लान, सेना में भर्ती के लिये थी परीक्षा

फर्रुखाबाद. सेना में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थी राजवीर गुर्जर को तलाशी के दौरान नकल के लिए शरीर में सेट की गई डिवाइस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। चिप और ब्लूटूथ पर निर्भर इस डिवाइस से अभ्यर्थी अपने सवाल शहर के एक रेस्टोरेंट में मौजूद सल्वर व उसके साथियों तक पहुंचाने थे। उनके बताए हल से नकल कराने की योजना थी। सेना के अफसरों ने रेस्टोरेंट पर छापा मारकर मास्टरमाइंड कोचिंग संचालक सॉल्वर झाबरमल सहित सातों को दबोच लिया है।

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर में रविवार को सेना में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा थी। इसके लिए राजस्थान के जयपुर कोटपुतली निवासी राजवीर गुर्जर पुत्र जगदीश प्रसाद भी परीक्षा देने पहुंचा था। उसने बताया कि उसके कान में ऑपरेशन करके डिवाइस डाली गई है। उसे कनेक्ट करने के लिए डिवाइस सहित वायर बनियान में लगाया गया है। पूछताछ में पता चला कि मास्टरमाइंड झाबरमल पहले रेलवे में अजमेर में जेई था। नौकरी छोड़ने के बाद उसने बनसुर में कोचिंग शुरु कर दी थी। उसके साथ पकड़े गए बाकी सभी उसकी कोचिंग के छात्र बताए गए हैं। 3.50 लाख रुपए में भर्ती करने की बात तय हुई थी। रेस्टोरेंट में पकड़े गए लोगों के पास से 10 मोबाइल एक डिवाइस व कई नोट्स मिले हैं।