
Weather news, Weather scientist alert for farmers about scorching heat सीएसए कानपुर के कृषि मौसम विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कटाई के लिए फसल तैयार खड़ी है। जल्द से जल्द काट लें। अन्यथा भीषण गर्मी के कारण भी फसल को नुकसान हो सकता है। फर्रुखाबाद में अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। जिसके कारण तेज धूप निकलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। आज रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आगामी 31 मार्च तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च शुक्रवार का तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। तेज झुलसाने वाली धूप निकलेगी। 29 मार्च शनिवार का तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल नजर आएंगे। रविवार 30 मार्च का तापमान 16 से 34 डिग्री और सोमवार 31 मार्च को 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।
Published on:
26 Mar 2025 05:07 pm
