8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वजह से पत्नी के गम में डूबे पति को पड़े लात और घूंसे, देखें लाइव वीडियो-

पांच बच्चों को छोड फांसी पर झूली,पति को मायके वालों ने पीटा

2 min read
Google source verification
farrukhabad

farrukhabad

फर्रुखाबाद. थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव नेकपुर खुर्द गांव में एक महिला ने फांसी लगा ली। जिसकी सूचना मृतक क्रांति के पति कुलदीप ने पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे का दरबाजा तोड़कर बाहर निकाला। उसी समय मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन उन्होंने मौत कैसे हुई यह जानने की बजाय पत्नी के गम में डूबे पति के ऊपर हाथापाई पुलिस के सामने शुरू कर मामला बिगड़ता देख पुलिस ने पति को घर के बाहर बैठा दिया। मृतक महिला का विवाह 13 साल पहले हुआ था। उस महिला ने पांच बच्चों को भी जन्म दिया उनका पालन पोषण उसका पति कैसे कर पायेगा उसी गम में पति परेशान था।

आखिर महिला ने कमरा बंद कर फांसी क्यों लगाई यह बात राज की राज बनी हुई है, फिर भी मृतका के चाचा रामेश्वर दयाल ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगा दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि एक महिला को फांसी पर लटकने की सूचना मिली है, पुलिस मौके पर है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।

क्रांति देवी ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली है। लेकिन जो 13 साल में पांच बच्चों को जन्म दिया उनको किसके सहारे छोड़ कर चली गई आखिर घर में ऐसी कौन सी घटना घटी जिसको लेकर उस महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया है। उधर पति भी परेशान है की इन बच्चों की परवरिश कैसे करेगा क्योकि मां बच्चों को हर प्रकार से पाल लेती है। पति कमाने जाएगा या बच्चों की देखभाल करेगा। क्रांति के इस फैसले से कुलदीप का परिवार बिखर गया है। क्या परिवार उसका साथ देगा या नहीं।