
विंटर सीजन में फैशन और स्टाइल्स के लिए काफी स्पेस होता हैं। इस दौरान जहां आपकी फैशन एसेसरीज आपके लुक और पर्सनैलिटी को नया रंग देती हैं। वहीं आउटफिट्स का अंदाज में भी बेहद खास होता हैं। विंटर सीजन में यंगस्टर्स इस अंदाज में आउटफिट्स को ऑप्ट करते हैं , जिससे उनके लुक को नई पहचान मिले। इन दिनों भी विंटर सीजन में न्यू लुक के साथ फैशन स्टाइल स्टेटमेंट को बदलने का खास ट्रेंड दिखाई दे रहा हैं। जहां गल्र्स के लिए ट्रेंडी फैशन को ऑप्ट करना प्रायोरिटी है, वहीं मेन्स फैशन में भी युवाओं का फोकस साफ दिखाई दे रहा हैं। विंटर सीजन में बूट्स यंगस्टर्स की खास पसंद बन जाते हैं। लिहाजा इन दिनों शहर में बूट्स का फैशन बढऩे लगा हैं। लाइफस्टाइल एक्सपट्र्स के अनुसार इस साल फुटवियर फैशन में चक और चेल्सा बूट्स की डिमांड बढऩे लगी है। जानकारों का कहना है विंटर होने के चलते नॉर्मल फॉर्मल की डिमांड नहीं होती, ऐसे में यंगस्टर्स के लिए बूट्स पहला ऑप्शन होते हैं।

ये है चक शूज दरअसल चक शूज हाई एंकल बूट्स हैं, जिन्हें चेलेसा और डेजर्ट बूट्स भी कहा जाता है। जानकारों के अनुसार इन बूट्स को यह नाम पोलो गेम से मिला हैं। ये बूट्स को डिजाइन क्विोटियन ईरा में क्वीन विक्टोरिया के शूमेकर जोसेफ स्पार्किक हाल ने किया था।

चीनोज और नैरो जीन्स के साथ हिट जानकारों के अनुसार बूट्स का फैशन को फॉलो करने का अंदाज भी अब पहले से बदल गया है। ज्यादातर युवा चीनोज और जीन्स के साथ बूट्स को प्रिफर करते हैं। वहीं अब जीन्स और चीनोज ट्राउजर को फोल्ड कर फुटवियर में चक और चेल्सा बूट्स को तरजीह दी जा रही हैं।

लैदर से लेकर कॉटन शूज तक बूट्स में पहले जहां सिर्फ प्लेन लैदर और स्वैड लैदर की डिमांड थी, लेकिन बदलते वक्त के साथ इनमें इनोवेशन किए जा रहे हैं। अब हार्ड लेनिन और कॉटन के साथ डिजाइन किए गए चक बूट्स की डिमांड भी बढऩे लगी हैं।