12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेनिम ड्रेस के लिए क्रेजी हुई गर्ल्स

ट्रेंड अलर्ट : ए-लाइन, डंगरी, शर्ट ड्रेस, शॉर्ट ड्रेस लॉन्ग मैक्सी जैसे कई स्टाइल में जादू चला रहा है डेनिम।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jan 14, 2018

Denim dress

डेनिम ऐसा परिधान है, जिसे आप हर सीजन में और हर अवसर पर पहन सकते हैं। यह आरामदायक तो है ही, साथ ही इसे हर तरह की एसेसरीज के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है। विंटर सीजन में इस बार डेनिम ड्रेस ने अपनी अलग पहचान बनाई है, क्योंकि डिजाइनर्स ने इसके साथ काफी एक्सपेरिमेंट किए हैं।

Denim dress

इस लुक के लिए इस तरह की डे्रस पहनने के लिए खास तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप डेनिम वन पीस पहन सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको न तो मेकअप और न ही एसेसरीज पर ध्यान देने की जरूरत है। वन पीस डे्रस के अलावा मार्केट में डेनिम शॉट्र्स, मिडीज व स्कर्ट भी अवेलेबल हैं। किसी भी टॉप के साथ पहन सकते हैं। स्क्वेयर नेक वाली डेनिम मिडी ड्रेस भी इस सीजन में चुन सकती हैं। शॉर्ट स्लीव्ज के साथ इस ड्रेस के दोनों ओर स्लिट रखे जा सकते हैं, जो इस परिधान को आकर्षक और दिलचस्प बनाते हैं।

Denim dress

शर्ट ड्रेस कॉलर और सीने पर दो पॉकेट के साथ बटन डाउन स्टाइल में यह शर्ट ड्रेस आप पर बहुत अच्छी लगेगी। मौसम के हिसाब से आप इसे लैगिंग्स के साथ भी पहन सकती हैं। ट्रेडिशनल ब्लू कलर में 10 बटन के साथ यह ड्रेस ऑफिस में भी पहन सकते हैं व आउटिंग के दौरान भी। लॉन्ग स्लीव्ज इस ड्रेस को और आकर्षक बनाती हैं।

Denim dress

डिस्ट्रेस्ड डंगरी आप डेनिम की सदाबहार डंगरी को इस सीजन में चुन रही हैं तो इसका कलर डिस्ट्रेस्ड रखें। यानी आप इसे वॉश्ड ब्लू कलर में चुन सकती हैं। इसके साथ वूलन इनर पहना जा सकता है और सिर पर कैप पहन सकती हैं। पांच पॉकेट वाली इस ड्रेस की खासियत यह है कि स्ट्रेप्स की वजह से इसके शोल्डर एडजस्टेबल होते हैं। बेल्ट लूप के साथ वेस्टबैंड भी आजमाया जा सकता है।