
Festive Party Looks
Festive Party Looks: फेस्टिव सीजन हम सबों के लिए खुशियों, रंगों और सजने-सवरने का समय होता है। हर कोई चाहता है, कि इस खास मौके पर उनका लुक सबसे खास और आकर्षक हो। लेकिन जब बात फैशन की हो तो सेलेब्रिटीज का स्टाइल हमारे लिए सबसे बड़ा इंस्पिरेशन बन जाता है। इस सीजन में आप भी सेलेब्स जैसा लुक पा सकती हैं, बस जरूरत है सही टिप्स और ट्रिक्स अपनाने की। आइये जानते है, वो आसान टिप्स है, जो आपको फेस्टिव सीजन में सेलेब्स जैसा लुक दे सकती हैं।
फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल आउटफिट्स की खास जगह होती है। इस बार सेलेब्स की तरह आप भी एथनिक आउटफिट में मॉडर्न ट्विस्ट जोड़ सकती हैं। आप कियारा आडवाणी और सारा अली खान की तरह शिमरी साड़ी पहन सकती है और इसे स्ट्रैपी ब्लाउज या बेल्ट के साथ स्टाइल करके फेस्टिव सीजन में सबसे अलग और ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमरस दिख सकती है।
जूलरी आपके आउटफिट को खास बनाने में बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आपका आउटफिट हैवी है, तो श्रद्धा कपूर की तरह आप हल्के चोकर सेट को चुन सकती हैं। वहीं अगर आप सिंपल कुर्ता या साड़ी पहन रही हैं तो जान्हवी कपूर की तरह लंबे ईयररिंग्स के साथ इसे कैरी कर सकती है। आप अपने आउटफिट के साथ जूलरी कैरी करके फेस्टिव सीजन में सबसे यूनिक दिख सकती है।
फेस्टिव सीजन में हर कोई चाहता हैं अच्छा दिखें। हेयरस्टाइल आपके लुक को कंप्लीट करता है। आप अपने हेयरस्टाइल को दीपिका पादुकोण की तरह बन पर्ल पिन्स के साथ कैरी कर सकती है या फिर आलिया भट्ट की तरह हल्के वेव्स में अपने बालों को खुला छोड़ सकती है। दोनों ही लुक में आप बेहतरीन लुक पा सकती है।
फेस्टिव सीजन में मेकअप को सिंपल और शाइनी रखना सबसे अच्छा होता है। आप करीना कपूर की तरह न्यूड मेकअप लुक को चुनें और इसे स्मोकी आईज के साथ कॉम्बिन कर सकती है। अगर आप ज्यादा बोल्ड लुक चाहती हैं, तो रेड लिपस्टिक और विंग्ड आईलाइनर आपके लुक को चार चांद लगा सकता है।
फेस्टिव सीजन में सिर्फ स्टाइलिश फुटवियर चुनना काफी नहीं होता है, वे कम्फर्टेबल भी होने चाहिए। सोनम कपूर की तरह एम्बेलिश्ड जूतियां ट्राई कर सकती हैं, जो एथनिक आउटफिट्स के साथ खूबसूरत लगती हैं। अगर आप हील्स पहनना पसंद करती हैं, तो ब्लॉक हील्स या किटन हील्स चुन सकती है।
फेस्टिव सीजन में सेलेब्रिटीज द्वारा पहने गए रंग हमेशा इंस्पिरेशन देते हैं। इस बार आप भी क्लासिक रेड और गोल्डन जैसे शेड्स ट्राई कर सकती हैं, जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। पेस्टल शेड्स जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन और लाइट ब्लू भी इस सीजन ट्रेंड में हैं। श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के पेस्टल लुक्स इन दिनों काफी पॉपुलर हैं।
Published on:
19 Nov 2024 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allफैशन
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
