
ऑफिस, कॉलेज हो या फ्रैंड्स के साथ आउटिंग। जब होली वीक शुरू हो ही गया है तो आपको चाहिए कि आप इसके कलरफुल मूड को अपने फैशन के रूप में दिखाएं। इसके लिए मल्टीकलर वाइब्रेंट डे्रसेज पहनें-

सेलिब्रेशन लुक यदि आप किसी सेलिब्रेशन के लिए तैयार हो रही हैं और ड्रेस पर मल्टीकलर कैरी करने के फेवर में नहीं हैं तो इसे एसेसरीज के रूप में भी कैरी किया जा सकता है। इसके लिए ग्लास बीड्स का मल्टीकलर ब्रेसलेट सबसे अच्छा विकल्प है। इसके अलावा आप मल्टीकलर इयररिंग्स, बैग्स, फुटवियर आदि भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की डे्रसेज के साथ आपको फुटवियर पर खास ध्यान देना होता है। फुटवियर के साथ ऐससरीज पर भी ध्यान दें

वीकेंड लुक स्पेगेटी नेक की स्लीवलेस मैक्सी मल्टीकलर ड्रेस आपको होली वीकेंड पर अलग ही लुक देगी। यदि किसी गेट-टुगेदर में जा रही हैं तो यह अच्छा विकल्प है। साथ में रंग—बिरंगे बीड्स वाला नेकलेस पहनें। इसके अलावा आप बालों में मल्टीकलर बीड्स लगा सकती हैं और चाहें तो रंग—बिरंगा हेडबैंड भी पहन सकती हैं। यदि बालों में पिन लगाती हैं तो उन्हें भी मल्टीकलर रखें।

कॉलेज लुक फुल या एंकल लेंथ कॉटन ट्रैकपैंट्स को ट्राई कीजिए, जिन पर आपको मल्टीकलर स्प्लैश प्रिंट मिलता हो। इसे प्लेन शर्ट या टॉप के साथ पहनें। प्रिंट में आप स्प्लैश, डॉट्स या फिर कोई ज्यॉमेट्रिक पैटर्न भी चुन सकती हैं। फुटवियर में इसके साथ फ्लैट हील ही पहनें। यदि आप ऑफिस में ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं तो कुर्ते के रूप में मल्टीकलर ट्रेडिशनल प्रिंट पहनें। इसके लिए ऑनलाइन साइट्स पर कई विकल्प मौजूद हैं। नई डे्रस खरीदते समय आपको ध्यान देना होगा कि अब गर्मी शुरू होने को है तो ऐसे में ऐसे ही कपड़े लें जो आरामदायक हों।