16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मियों में बच्चों पर कूल लगती है नेचर प्रिंट ड्रेस

जूनियर गल्र्स के लिए प्रकृति के अनुपम रंगों को परिधानों पर उतारने का काम आजकल डिजाइनर्स कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Apr 25, 2018

kids fashion

जूनियर गल्र्स के लिए प्रकृति के अनुपम रंगों को परिधानों पर उतारने का काम आजकल डिजाइनर्स कर रहे हैं।

kids fashion

फ्रॉक पर जैसे कर दी हो चित्रकारी ट्रॉपिकल प्रिंट के साथ ही इन दिनों वाइब्रेंट स्ट्रोक्स की फ्रॉक्स और टॉप-स्कर्ट भी बाजार में हैं। फ्लूओरोसेंट स्ट्रॉक्स के साथ कॉटन की ये फ्रॉक्स छोटी बच्चियों पर काफी अच्छी लगेंगी। बच्चों को इनके साथ फ्लैट हील का फुटवियर बनाएं। बालों पर हेयरबैंड लगाएं। यदि आप उन्हें स्कार्फ दिला रही हैं तो स्कार्फ का प्रिंट भी ट्रॉपिकल चुना जा सकता है।

kids fashion

मल्टीकलर्ड प्लीटेड फ्रॉक लाइट कलर के बेस पर यदि फूल-पत्तियों और तितलियों को उकेरा जाए तो ऐसा फ्रॉक किस लडक़ी को पसंद नहीं आएगा। केनवास डिजाइन की ऐसी फ्रॉक्स इन दिनों बाजार में नजर आ रही हैं। कॉटन फेब्रिक में आने वाली इन फ्रॉक्स को बच्चों के लिए वेकेशन के दौरान का सबसे अच्छा आउटफिट माना जा रहा है।