साड़ी खरीदते समय का फैब्रिक का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है। क्योंकि यह न सिर्फ साड़ी की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि पहनने में भी आरामदायक होना चाहिए। मौसम के हिसाब से फैब्रिक का चुनाव करना चाहिए। सर्दी के मौसम में आप वेलवेट या वूल ब्लेंड साड़ियां ड्रेप कर सकती हैं। वहीं गर्मी के मौसम में आप कॉटन साड़ी लें। खास मौकों पर सिल्क, जॉर्जेट, क्रेप या शिफॉन जैसी साड़ियां ज्यादा बेहतरीन रहती हैं।