9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस स्प्रिंग सीजन ऐसे पहनें रंग

डिजाइनर सुनैना खेरा की क्लाइंट लिस्ट में श्रद्धा कपूर, कृति सनैन और कल्कि कोचलिन जैसे नाम शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Mar 08, 2018

spring summer collection

डिजाइनर सुनैना खेरा की क्लाइंट लिस्ट में श्रद्धा कपूर, कृति सनैन और कल्कि कोचलिन जैसे नाम शामिल हैं। बसंत यानी पेड़-पौधों के झूमने, इठलाने और खिलखिलाने का वक्त। प्रकृति अपने चारों तरफ जब रंग बिखेरती है, तो मन में नए जोश का संचार होता है। ऐसा ही अहसास डिजाइनर सुनैना खेरा के स्प्रिंग कलेक्शन बिलॉन्ग को देखकर होगा।

spring summer collection

तितलियां, गुलाब की पंखुडिय़ों का सुनैना ने इस्तेमाल किया हैं, जो प्रकृति के बीच होने का अहसास कराती है। उन्होंने अपने कलेक्शन को थोड़ा बोल्ड बनाया है। यदि आप भीड़ में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो इसे ट्राई कर सकती हैं। परिधान में झलकती जिंदगी, इस कलेक्शन को जीवंत बनाती है।

spring summer collection

दूसरी ओर साक्क्षा और किनी के स्प्रिंग कलेक्शन का नाम फॉरजा है। फॉरजा का मतलब शक्ति है, जिसे दोनों ने मिरर वर्क, बंधनी और बाटिक जैसे पारंपरिक गुजराती कला को ट्रेंडी बनाने का भरपूर प्रयास किया है। अगर आपके प्रोफशन को जंचें तो इस कलेक्शन को ऑफिस में भी पहन सकती हैं।

spring summer collection

ट्रेंडी दिखने के लिए... स्टाइल - लॉन्ग स्कर्ट, क्रॉप टॉप, केप, लुज पेंट, मैक्सी ड्रेस, कॉटन व सिल्क की साड़ी, सलवार कमीज। रंग - लाइलक्स, पर्पल, रेड, व्हाइट, मरून और प्रकृति से जुड़े रंग (अर्दी कलर)। डिजाइन- फ्लोरल, प्रिंटेड, बटरफ्लाई प्रिंट। फैशन के साथ कंफर्ट जरूरी सिल्क को सर्द मौसम में पहनने का कपड़ा न समझें। नैचुरल सिल्क इस समय के लिए परफेक्ट है। कॉटन इस मौसम का एवरग्रीन फैब्रिक है। वहीं खादी और लेनिन का इस्तेमाल कूल ऑप्शन है।