19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेंडी ब्लाउज दे देता है साड़ी को नया लुक

इन दिनों गर्ल्स भी साड़ी कैरी करने की शौकीन हो गई हैं, हालांकि वे साड़ी में भी लडक़ी ही दिखना चाहती हैं, आंटी टाइप्स नहीं।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Apr 30, 2018

Trendy saree

इन दिनों गर्ल्स भी साड़ी कैरी करने की शौकीन हो गई हैं, हालांकि वे साड़ी में भी लडक़ी ही दिखना चाहती हैं, आंटी टाइप्स नहीं। बेशक साड़ी ऐसी पोशाक है जिसे कई तरीकों से कैरी किया जा सकता है और यह हर बार आपका लुक बदल देती है। गर्ल्स साड़ी को ट्रैंडी तरीके से कैरी करती हैं ताकि यह ग्रेसफुल भी दिखे और वे बहनजी टाइप्स भी न लगें। लिनन साड़ी ग्रेसफुल तो लगती है साथ ही परंपरागत लुक भी देती है। साड़ी को नए अंदाज में दिखाने के लिए आप इसके साथ कई प्रयोग कर सकती हैं। आप एसेसरीज का क्रिएटिव इस्तेमाल कर सकती हैं और इसके ड्रेपिंग पैटर्न को बदलकर भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ दिलचस्प एक्पेरिमेंट्स के बारे में-

Trendy saree

ब्लाउज और इयररिंग साड़ी के साथ आने वाला मैचिंग ब्लाउज नहीं पहनें। कुछ और मटीरियल पहनें जो साड़ी के साथ कंट्रास्ट दिखे। आप चाहें तो इसके लिए ऑफ शोल्डर टॉप भी चुन सकती हैं। काला ऑफ शोल्डर टॉप सभी साडिय़ों के साथ अच्छा लगेगा। इसके अलावा आप एक प्रयोग और कर सकती हैं। इयररिंग को आप कान में पहनने की बजाय उसे आप ब्लाउज पर पहनें जैसा यहां दिखाया गया है। इससे स्टाइल में एक फैक्टर जुड़ेगा और ध्यान आकर्षित होगा।

Trendy saree

कमरबंध नेकलेस रूटीन में कमरबंध अच्छे नहीं लगते। अगर आप वेस्ट को थोड़ा फंकी दिखाना चाहती हैं तो यहां नेकलेस की मदद ले सकती हैं। इसके लिए कोई सूटेबल नेकलेस लीजिए और इसे मोडक़र इसके दोनों किनारों को वेस्ट पर टक कर दीजिए। आप वेस्ट पर फेदर्स और इयररिंग्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Trendy saree

आजमा सकती हैं स्नीकर्स भी नए अंदाज को दिखाने के लिए साड़ी में स्पोर्टी गर्ल बनिए। आप इसके साथ स्नीकर्स भी पहन सकती हैं। कोई न्यूट्रल कलर का स्नीकर लीजिए और बॉस की तरह चलिए। यह आपके स्टाइल को बढ़ा सकता है। यदि आप और भी प्रयोग करना चाह रही हैं तो ब्लाउज पर बैज लगा सकती हैं और फूलों का प्रयोग भी अपनी साड़ी के लुक को सबसे अलग बनाने में कर सकती हैं। इसके अलावा रिंग, ब्रेसलेट, हेयर स्टाइल और साड़ी को बांधने का तरीका भी आपको सबसे अलग दिखा सकता है। इसके साथ बाल को खुले भी रखे जा सकते हैं।