इस साल 90 के दशक (90s fashion) का नॉस्टैल्जिया हर किसी पर छाया रहा। हाई वेस्ट जींस, क्रॉप टॉप्स, स्लिंग बैग्स और चंकी स्नीकर्स जैसे पुराने ट्रेंड्स ने फिर से अपने पंख फैलाए। 90s के ट्रेंड्स ने लोगों को कूल, कैजुअल और नो-एफर्ट लुक देने में मदद की। यह सिर्फ एक फैशन ट्रेंड नहीं, बल्कि पुरानी यादों को फिर से जीने का एक मौका भी था।