फतेहपुर. जिले के हथगांव विकास खंड के शाहपीरपुर चलथरा गांव में आवासों में की गई गड़बड़ी पर हुई शिकायत के बाद ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले में प्रधान प्रतिनिधि पर तो कार्रवाई हो गई लेकिन बड़े पैमाने पर आवासों में गड़बड़ी करने वाले ग्राम विकास अधिकारी को बहाल करने के बाद उसे उसी गांव में फिर से तैनाती दे दी गई। वहीं मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो अब कार्रवाई की बात कर रहे हैं।