14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहपुर

दबंग ने पहले नव-विवाहिता से की रेप की कोशिश, नहीं मिली सफतला तो फोड़ दी आंख

क्षेत्राधिकारी की मानें तो परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Google source verification

फतेहपुर. जिले के औंग थाना क्षेत्र में नव-विवाहिता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शौच के लिए जंगल की तरफ गई महिला के साथ बदमाशों ने पहले तो रेप का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर बदमाशों ने महिला का आंख फोड़ डाला।

 

बताया जा रहा है कि शनिवार को शौच के लिए जंगल गई नव-विवाहिता पर पहले से ही घात लगाये युवकों ने रेप का प्रयास किया। नव-विवाहिता को देखते ही युवक हैवानियत के साथ टूट पड़ा और उसे खेत के अंदर खींच ले गया। युवती के विरोध करने पर युवक ने उसके सिर पर वार कर दिया और आंख फोड़ डाली।

 

किसी तरह बदहवास हाल में युवती घर आई। उसकी गम्भीर हालत को देखते हुये सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनो के साथ नव-विवाहिता को इलाज के लिये कानपुर भेजा है जहाँ उसकी हालत अभी गम्भीर है। पुलिस क्षेत्राधिकारी की माने तो परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।