30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल में खाने गए हैं तो हो जाएं सावधान, यहां सब्जी में निकली मरी हुई छिपकली

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक होटल में खाने से निकली मरी हुई छिपकली। जानिए फिर क्या हुआ..
less than 1 minute read
Google source verification

फतेहपुर: होटल में परिवार सहित भोजन करने गए एक व्यक्ति की थाली में सब्जी के साथ मरी हुई छिपकली परोस दी गई। सब्जी में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

औग थाना क्षेत्र के गुप्ता होटल में रामवीर सिंह पुत्र प्रतिपाल सिंह निवासी महोली थाना महाराजपुर रात को अपने परिवार के साथ भोजन करने गये थे तभी भोजन करते समय पनीर की सब्जी में मरी हुई छिपकली निकलने से पूरा परिवार घबरा गया। रामवीर सिंह ने इसकी शिकायत होटल मालिक से की लेकिन होटल मालिक ने रामवीर की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। रामवीर सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस बाबत थानाध्यक्ष औग सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। फूड इंस्पेक्टर को जानकारी दी गई है।

फतेहपुर से विवेक मिश्रा की रिपोर्ट

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग