
फतेहपुर. जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की फावड़े से काट कर हत्या कर दिया और मौके से भाग निकला। खून से लथपथ शव देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्यारे बेटे की तलाश में जुट गई है ।
बतादें कि कुलखेड़ा गांव बीती शाम किसी बात को लेकर बाप बेटे में विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद सनकी बेटे ने कुल्हाड़ी लेकर पिता को मारने का प्रयास किया। बेटे के इस व्यवहार से आहत पिता घर छोड़कर मशीन पर चला गया। लेकिन गुस्से में आग बबूला बेटा पिता की जान लेने पर तुल गया। बेटा पीछे से मशीन पर चला गया और वहां रखे फावड़े से पिता को काट डाला। साथ ही वहां से भाग निकला।
गांव वाले सुबह जब खेत गए तो खून से लथपथ शव देखकर हैरान हो गये। इस बात की सूचना लोगों मे पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस बात की जानकारी घर वालों को दी। घर में कोहराम मच गया । एसपी ने बताया कि बेटे ने अपने पिता की फावड़े से काटकर हत्या कर दिया है जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है , फरार हत्यारे बेटे की तलाश की जा रही है , उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा ।