27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फतेहपुर
सरकारी जमीन से अवैध कब्जा खाली कराने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Fatehpur / Videos / सरकारी जमीन से अवैध कब्जा खाली कराने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी

सरकारी जमीन से अवैध कब्जा खाली कराने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी

गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव की घटना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फतेहपुर

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 28 Sep 2018, 9:29 PM IST

फतेहपुर. सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव में अवैध कब्जा को ढ़हाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लोगों की नाराजगी इस कदर थी कि दरोगा की वर्दी फाड़ दिया। इस दौरान उनके सिर में हल्की चोटें भी आईं।

बतादें की शुक्रवार को अवैध कब्जा हटाने के दौरान टीम और ग्रामीणों में जमकर नोंकझों हुई। जैसे ही राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम जमीन को खाली कराने के लिए जेसीबी से कब्जे ढ़हाने शुरू किया वैसे ही लोग जेसीबी मशीन के नीचे आकर लेट गए। सब के सब कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। वहीं अवैध कब्जेदार का पुत्र फांसी पर झूलने की धमकी देकर घर की ओर दौड़ा तो थाना के उपनिरीक्षक उसके पीछे घर तक पहुंचे और उसे पकड़ने लगे। फिर क्या था महिलाओं समेत परिजन दरोगा पर ही टूट पडे़। किसी तरह उपनिरीक्षक घर के बाहर निकल कर आये तो उसकी दशा देख टीम का पारा चढ़ गया। पंचायत घर की जमीन पर लगाये कारखाना को टीम ने जमींदोज़ करा दिया।

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश