7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहपुर
जॉब के दौरान हुआ प्यार, फिर शादी, मगर इसके बाद जो हुआ वह खौफनाक है
Play video

जॉब के दौरान हुआ प्यार, फिर शादी, मगर इसके बाद जो हुआ वह खौफनाक है

युवक और युवती दोनों पुणे में प्राइवेट जॉब करते थे।

Google source verification

फतेहपुर. पुणे में जॉब के दौरान युवक- युवती को एक दूसरे को प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी की और तीन साल तक एक दूसरे के साथ रहे। अचानक एक दिन पति गायब हो गया। पत्नी ने पति को ढूंढ़ने की कोशिश की और ढूंढ़ते ढूंढते उसके घर पहुंच गई। मगर यहां उसके साथ जो हुआ वह खौफनाक है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती रानू पुणे में प्राईवेट नौकरी करती थी, इस दौरान उसकी दोस्ती फतेहपुर के खागा कोतवाली के नई बाजार के रहने वाले विनोद से हो गई। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी कर ली । शादी के तीन साल अचानक विनोद रानू से बिना बताए पुणे से खागा भाग आया और उसने उससे बात करना बंद कर दिया। काफी दिनों तक रानू का पति से संपर्क नहीं हुआ तो वो पति की तलाश में खागा आ गई, लेकिन विनोद के परिवार वालों ने दोनों की शादी का विरोध किया। घटना से दुखी रानू वहीं खागा में किराये के मकान में रहने लगी।

चारों तरफ बदनामी के डर से विनोद ने अपने रिश्तेदार को रानू को ठिकाने लगाने को कहा। विनोद के रिश्तेदार ने नौकरी के बहाने रानू को अपने साथ ले गया और यमुना नदी के किनारे धारदार हथियार से रानू पर जोरदार वार कर दिया। रानू को मृत समझकर विनोद के रिश्तेदार उसे पानी में फेंकर चले गए।

किशनपुर थाने के एकड़ला गांव के पास स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पाताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब ठीक है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

BY- RAJESH SINGH