प्रातःकाल सबसे आंवले के पेड़ में शुद्धजल का अर्घ्य अर्पित करें। आंमले के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाकर फूल, धूप, नैवेद्य आदि से पूजन करें। पूजन के बाद पेड़ की सत्ताइस, सात नौ या ग्यारह बार परिक्रमा करें। हाथ जोड़कर सौभाग्य प्राप्ति एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करें। संभव हो तो इस दिन एक आंवले के पौधे का रोपण भी करें। इस दिन आंवले का दान, सेवन करने से गौ दान के बराबर पुण्य मिलता है। इस दिन कनक धारा स्त्रोत का पाठ करने से दरिद्रता का नाश होने लगता है।