ग्यारस के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत व पूजा का संकल्प लें। घर से एक पात्र में जल भरकर शिव मंदिर जाएं। अबीर, गुलाल, चन्दन और बेलपत्र भी साथ ले जाएं। पहले शिवलिंग पर चन्दन लगाएं, फिर बेल पत्र और जल अर्पित करें। फिर अबीर और गुलाल अर्पित करते हुए धन प्राप्ति की कामना करें।