एक ओर होली के दिन जहां पूरा देश रंग और गुलाल से सराबोर होता है वहीं बाबा विश्वनाथ की नगर काशी बनारस में रंगों से नहीं शमशान की राख से होली खेली जाती है। बनारस के मणिकर्णिका घाट पर भगवान शिव के भक्त श्मशान की राख से होली खेलते हैं इस दौरान वो एक दूसरे पर चिता की राख फेंकते हैं, जिसे चिता भस्म की होली कहा जाता है। कहा जाता है कि मां पार्वती के लौट आने पर भगवान शिव ने चिता की राख के साथ होली खेली थी, तभी से भगवान शिव के अनन्य भक्त चिता की राख से होली खेलते हैं।