इस साल 2020 के अप्रैल माह में हिंदू धर्म में मनाएं जानें वाले कई बड़े-बड़े पर्व त्यौहार आ रहे हैं। अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में चैत्र नवरात्रि का समापन नवमी तिथि के साथ, सबसे बड़ा महापर्व भगवान श्रीरामचंद्र जी का जन्मोत्सव “श्री रामनवमी” महोत्सव, सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाली “कामदा एकादशी” दूसरे सप्ताह में श्रीराम भक्त पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव “हनुमान जयंती” पर्व, तीसरे सप्ताह में वरुथिनी एकादशी व्रत और अंतिम सप्ताह में अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाता है। जानें अप्रैल में किस दिन कौन सा व्रत पर्व मनाया जाएगा।