24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैत्र नवरात्रि : पाना है माँ दुर्गा की भरपूर कृपा तो अभी से हो जाएं तैयार

चैत्र नवरात्रि : पाना है माँ दुर्गा की भरपूर कृपा तो अभी से हो जाएं तैयार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 16 Mar 2020, 12:49 PM IST

चैत्र नवरात्रि : पाना है माँ दुर्गा की भरपूर कृपा तो अभी से हो जाए तैयार

चैत्र नवरात्रि : पाना है माँ दुर्गा की भरपूर कृपा तो अभी से हो जाए तैयार

इस साल 2020 में चैत्र नवरात्रि का महापर्व 25 मार्च दिन बुधवार से आरंभ होकर 2 अप्रैल तक रहेगा। नवरात्रि का पर्व माँ दुर्गा के पूजन का विशेष पर्व है। इसमें नवदुर्गाओं की शक्ति उपासना का पर्व और आध्यात्म की गंगा में बहने का पर्व है। चैत्र नवरात्रि में की गई साधना, पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होने लगती है। अगर इस चैत्र नवरात्रि में माँ दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं तो ये 5 काम जरूर करें। तंत्र शास्त्र के अनुसार नवरात्रि काल में माँ दुर्गा भवानी की इस तरह पूजा लगातार नौ दिनों तक करने से माता प्रसन्न होकर अपने भक्त की सारी कामनाएं पूरी कर देती है।

संकट हरेंगे संकट मोचन हनुमान, केवल 7 दिन कर लें यह काम

1- तंत्रोक्त नारियल- चैत्र नवरात्र में माँ दुर्गा का ध्यान व प्रणाम करके लाल रंग के आसन पर तंत्रोक्त नारियल की स्थापना माँ लक्ष्मी व भगवान विष्णु का प्रतिक मानकर विधिवत पूजा करें। ऐसा करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

2- दक्षिणावर्ती शंख- चैत्र नवरात्रि पर्व में दरिद्रता के समूल नाश के लिए पूजा स्थल पर दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना कर षोडशोपचापर पूजन करें।

शीतलाष्टमी आज : ऐसी पूजा से पाएं माँ शीतला की कृपा, पूरे होंगे सारे काम

3- चक्रीय शालिग्राम- चैत्र नवरात्रि में अपने घर के पूजा स्थल पर चक्रीय शालिग्राम जी की स्थापना करके नौ दिनों तक विधिवत पूजन करने से घर और व्यापार में अचानक धन की वृद्धि होने लगती है।

4- गोमती चक्र- चैत्र नवरात्रि की अवधि में अभिमंत्रित करके पूजा स्थल, अपने पास या फिर धन के स्थान पर रखने से धन प्राप्ति होती है। गोमती चक्र को पास में रखने से गंभीर बीमारियों से रक्षा होती है।

कोरोना वायरस से बचने का छोटा सा तांत्रिक मंत्र : रोज सुबह शाम केवल इतनी बार जपे

5- इंद्रजाल- इंद्रजाल एक चमत्कारी समुद्री पौधा होता है, इसे घर में रखने से भूत-प्रेत, काला जादू से रक्षा होती है। जिस घर में यह पौधा होता है वहां धन आवक में अचानक वृद्धि होने लगती है।

*******************