Chaitra Navratri Durga Ashtami 2023Lord Shiva gave the form of 'Mahagauri': आज नवरात्रि का आठवां दिन है। यह दिन दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी के नाम से जाना जाता है। आज मां के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन किया जाता है। आपको बता दें कि मां के महागौरी स्वरूप को सौंदर्य की देवी भी कहा जाता है। महागौरी के रूप में देवी करुणामयी, स्नेहमयी, शांत और कोमल नजर आती हैं। देवताओं और ऋषियों ने उनकी प्रार्थना करते हुए कहा, 'सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोस्तुते।'