scriptDecember 2021 Festival List- साल के आखिरी महीने दिसंबर 2021 में कौन-कौन से हैं व्रत, तीज व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय | December 2021 calendar and list of indian festivals | Patrika News

December 2021 Festival List- साल के आखिरी महीने दिसंबर 2021 में कौन-कौन से हैं व्रत, तीज व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

locationभोपालPublished: Nov 30, 2021 11:23:16 am

December2021 Festivals List- इस माह में एक दर्जन से अधिक त्यौहार, पर्व व व्रत

December 2021 festival calendar

December 2021 festival list

December 2021 Festivals List: एक बार फिर 2021 में महीना बदलने जा रहा है, ऐसे में अब 2021 का दिसंबर आ रहा है। वहीं हिंदू पंचांग में वर्तमान में मार्गशीर्ष माह शुरु हो चुका है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा।

हिंदू कैलेंडर के नौवें माह यानि मार्गशीर्ष माह में गीता जयंती होती है। इस माह में श्रीकृष्ण, भगवान दत्तात्रेय, सत्यनारायण भगवान की पूजा, पितृदेव की पूजा, भैरव पूजा आदि की जाती है।

दिसंबर 2021 के व्रत, त्यौहार व पर्व की लिस्ट : पंडित सुनील शर्मा के अनुसार दिसंबर 2021 में सबसे पहले प्रदोष व्रत के साथ ही मासिक शिवरात्रि पड़ेगी, इसके बाद मार्गशीर्ष अमावस्या,नंदा सप्तमी,मोक्षदा एकादशी,धनु संक्रांति,मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत,सफला एकादशी व्रत सहित करीब एक दर्जन से अधिक त्यौहार आएंगे।

December Vrat and Festival: दो दिसंबर को है मासिक शिवरात्रि, इसके बाद भी पड़ेंगे कई व्रत और त्योहार, देखें लिस्ट

साल 2021 के आखिरी माह दिसंबर में आने वाले व्रत, त्यौहार और पर्वों को लेकर जहां एक ओर लोगों में उल्लास का माहौल बना हुआ था, कि इस बार कोरोना से दूर रहते हुए हम आने वाले सभी त्यौहारों को धूमधाम से मनाएंगे। वहीं एक बार फिर दिसंबर से ठीक पहले कोरोना के नए स्ट्रेन ने देश दुनिया में एक बार फिर दहशत का माहौल बनाना शुरु कर दिया है। ऐसे में 2021 में बनी अच्छे की नई आशा को तो छोड़िए 2022 को लेकर भी संदेह बना हुआ है।

Must Read- Hindu Calendar: कौन सा माह है किस देवी या देवता का? ऐसे समझिए

आइए जानते हैं दिसंबर 2021 में कौन-कौन से व्रत, जयंती और शुभ मुहूर्त कब हैं?

02 दिसंबर 2021, गुरुवार: मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। ये व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन रखा जाता है। वहीं इसी दिन मासिक शिवरात्रि भी है। ये भी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। यह कृष्ण पक्ष माह के चतुर्दशी को आती है।

Must Read- Lord shiva : दिसंबर 2021 में लगातार तीन दिन रहेंगे भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष, जानें कब क्या करें?

lord_shiv-_jageshwer_dham.jpg

04 दिसंबर 2021, शनिवार: मार्गशीर्ष अमावस्या
इस बार 4 दिसंबर को अमावस्या के साथ-साथ सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ये साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।

Must Read- Last Surya Grahan 2021: साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण किस दिन है? साथ ही जानिये इसका
राशियों पर असर और भूलकर भी न करें ये काम


07 दिसंबर 2021, मंगलवार: विनायकी चतुर्थी व्रत
विनायक चतुर्थी का पर्व हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को आता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश जी की पूजा-उपासना की जाती है।

08 दिसंबर 2021, बुधवार: विवाह पंचमी
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता सीता का स्वयंवर और विवाह हुआ था। ऐसे में हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को विवाह पंचमी मनाया जाता है।

10 दिसंबर 2021, शुक्रवार: नंदा सप्तमी
मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को नंदा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है।

11 दिसंबर 2021, शनिवार:मासिक दुर्गाष्टमी
शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है। इसमें देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

Must Read- Ganesh Puja- मंत्र, जो बदल देंगे आपकी किस्मत!

surya rashiparivartan Nov2021
14 दिसंबर 2021, मंगलवार: मोक्षदा एकादशी
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और उपासना की जाती है।

16 दिसंबर 2021, गुरुवार: धनु संक्रांति
इस बार बृहस्पतिवार 16 दिसंबर को धनु संक्रांति के साथ ही प्रदोष व्रत भी है। सूर्य का एक राशि से निकलकर दूसरे राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। वहीं, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी का दिन होने के कारण इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा।
19 दिसंबर 2021, रविवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और अगले दिन से पौष माह की शुरुआत होगी।

Must Read: 10 दिसंबर तक बुधादित्य योग, जानें क्या होगा आप पर असर
दिसंबर 2021 में पड़ने वाले व्रत पर्व और त्यौहार-

02 दिसंबर 2021, गुरुवार:प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत (मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)

04 दिसंबर 2021, शनिवार:स्नानदान श्राद्ध अमावस्या (मार्गशीर्ष अमावस्या)

05 दिसंबर 2021, रविवार:चंद्रदर्शन
07 दिसंबर 2021, मंगलवार:विनायकी चतुर्थी व्रत

08 दिसंबर 2021, बुधवार:विवाह पंचमी, नाग दिवाली

09 दिसंबर 2021, गुरुवार:चम्पा षष्ठी, स्कन्द षष्ठी,बैंगन छठ

10 दिसंबर 2021, शुक्रवार:नंदा सप्तमी

11 दिसंबर 2021, शनिवार:मासिक दुर्गाष्टमी

14 दिसंबर 2021, मंगलवार:मोक्षदा एकादशी
16 दिसंबर 2021, गुरुवार:प्रदोष व्रत(शुक्ल), अनंग त्रियोदशी, धनु संक्रांति

17 दिसंबर 2021, शुक्रवार:पिशाचमोचनी यात्रा

18 दिसंबर 2021, शनिवार:स्नानदान व्रत, दत्तात्रेय जंयती

19 दिसंबर 2021, रविवार:स्नानदान पूर्णिमा (मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत)

22 दिसंबर 2021, बुधवार:गणेश चतुर्थी व्रत
27 दिसंबर 2021, सोमवार:रुक्मिणी अष्टमी

30 दिसंबर 2021, गुरुवार:सफला एकादशी व्रत

31 दिसंबर 2021, शुक्रवार:सुरूप द्वादशी, प्रदोष व्रत(कृष्ण)

ट्रेंडिंग वीडियो