देश में उड़िसा के पुरी के अलावा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के अलावा हमारे पड़ोसी देश बंग्लादेश में भी रथयात्रा निकाली जाने लगी है। भगवान जगन्नाथ को मानने वाले श्रद्धालु अनेक बाहरी देशों में है। जानें रथयात्रा देश के अलावा और कहां धूमधाम से निकाली जाती है। ग्लोबल हुई जगन्नाथ रथयात्रा भारत के पड़ोसी देश बंग्लादेश, लंदन के अलावा कुल 23 देशों में निकाली जाती है जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।