25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल के पहले दिन 25 मार्च को इस उपाय से दौड़ी आएगी माँ लक्ष्मी

गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष 25 मार्च से आरंभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 24 Mar 2020, 3:46 PM IST

नए साल के पहले दिन 25 मार्च को इस उपाय से दौड़ी आएगी माँ लक्ष्मी

नए साल के पहले दिन 25 मार्च को इस उपाय से दौड़ी आएगी माँ लक्ष्मी

बुधवार 25 मार्च को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू धर्मावलंबियों का नया वर्ष आरंभ हो रहा है। इसी शुभ दिन से माँ दुर्गा की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो रहा है। अगर आप चाहते हैं की नए साल के पहले दिन से लेकर साल के अंतिम दिन तक घर परिवार में हमेशा सुख-शांति, समद्धि बनी रहे तो साल के पहले ही दिन करें ये उपाय। इस उपाय से प्रसन्न होकर धन की देवी माँ लक्ष्मी दौड़ी चली जाएगी।

चैत्र नवरात्र 2020 : कोरोना महामारी से होगी रक्षा, अपने घर में ही ऐसे करें माँ दुर्गा की पूजा और व्रत

1- साल का पहला दिन बुधवार होने के कारण बहुत ही शुभ संयोग स्वतः ही बन जाता है। इस दिन श्री गणेश के साथ धन की देवी माँ लक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन कर पंच मेवा का भोग लगाने से धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलने लगती है।

2- नववर्ष के पहले दिन सर्वार्थसिद्धि यो भी बन रहा इस दिन अपने घर में सर्व सिद्धि यंत्र की स्थापना विधिविधान पूर्वक करने और साल भर प्रतिदिन उसकी पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, साथ ही रूके हुए कामकाज फिर से चल पड़ेंगे।

चैत्र नवरात्रि में महिलाएं माता रानी को चढ़ा दे ये चीज, होने लगेगी बरकत

3- नये साल के पहले दिन अपनी दुकान या अन्य व्यापार स्थल पर हरिद्रा के कुछ दानें मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ रख दें, कुछ ही दिनों में अचानक धन आय में वृद्धि होने लगेगी।

4- गुड़ी पड़वा के दिन कारोबार में अनावश्यक आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए एक कटोरी साबुत चावल किसी निर्धन व्यक्ति को अपने घर की किसी छोटी कन्या द्वारा दान करने से लाभ होगा।

5- नये साल के पहले दिन श्री गणेश जी के मंदिर में जाकर गणेश जी को पांच पूजा सुपारी एवं 21 ताजी दुर्वा अर्पित करने से पूरे वर्ष धन की कमी नहीं रहगी।

***********