सभी नवरात्रियों में माँ दुर्गा को गुप्त नवरात्रि ( gupt navratri ) काल बहुत ही प्रिय हो माना गया है। इन 9 दिनों में कष्टों के निवारण के लिए, धन प्राप्ति के लिए किए जाने वाले उपाय अति शीघ्र फलदायी हो जाते हैं, सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। अगर गुप्त नवरात्रि के सभी 9 दिन या किसी भी एक दिन पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास के साथ इन असरदार उपायों में से किसी एक को भी करने से जीवन में सुखो की वृद्धि होने के साथ मां दुर्गा लक्ष्मी रुप में धन वर्षा करने लगती है, भक्तों की खाली झोली भर देती है।