साल में कुल चार नवरात्रि काल होते हैं, एक शारदीय आश्विन एवं दूसरी चैत्र नवरात्र ये दोनों ही मुख्य मानी जाती है। लेकिन इनके अलावा दो और नवरात्रि होती जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है, इन दोनों गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की गुप्त रूप से पूजा की जाती है। इन दोनों गुप्त नवरात्र में की साधना तुरंत फलदायी बताई जाती है। गुप्त नवरात्र आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार, 3 जुलाई से शरू होकर 10 जुलाई 2019 तक रहेगी। इस गुप्त नवरात्र में विशेष रूप से मां दुर्गा के अलावा भी इन देवी-देवता की गुप्त रूप से पूजा की जाती है। जानें क्यों की जाती है मां दुर्गा की गुप्त पूजा।