पं. अरविंद तिवारी ने कहा आज के क्रिकेट मैच में रोहित शर्मा, के एल राहुल, विराट कोहली ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी , दिनेश कार्तिक, अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। साथ ही यजुवेंद्र सिंह चहल और कुलदीप यादव बांग्लादेश की टीम को बहुत परेशान भी करेंगे। बांग्लादेश की टीम से सौम्या सरकार, शाकिब आदि भी अच्छी बल्लेबाजी करेंगे, परंतु मैच का निर्णय भारत के पक्ष में ही होगा और विराट कोहली की सेना इस मैच को आसानी से जीत लेगी।