गुरु पूर्णिमा के दिन हजारों, लाखों शिष्य अपने अपने सदगुरु, गुरु जो स्थूल काया हैं उनकी भी और जो सदगुरु ब्रह्मलीन हो गये गुरु की पादुकाओं, मुर्तियों, फोटों की विशेष पूजन वंदना करेंगे। शास्त्रों में गु शब्द का अर्थ अंधकार और रु शब्द का अर्थ- उसका निरोधक बताया गया है। गुरु को गुरु इसलिए कहा जाता है कि वह अज्ञान तिमिर का ज्ञानांजन-शलाका से निवारण कर देता है। अर्थात अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को ‘गुरु’ कहा जाता है।