हरियाली तीज ( Hariyali teej ) सुहागिन महिलाओं का व्रत होता है। इस दिन वे अपने सुहाग की रक्षा, पति की लंबी आयु और संतान प्राप्ति की कामना करती हैं। सावन के पवित्र महीने में हरियाली तीज आती है और इसमें माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस साल हरियाली तीज 3 अगस्त, शनिवार के दिन पड़ रही है। हर साल सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत महिलाओं द्वारा रखा जाता है।