
कजरी तीज 18 अगस्त को महिलाएं कर ले ये उपाय, पूरी होगी हर इच्छा, भरपूर मिलेगा पति का प्यार
कजरी तीज का पर्व हर साल भादो मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, इस साल 2019 में 18 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना एवं मनवांछित फल की प्राप्ति के भाव से व्रत रखकर माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना भी करती है। अगर आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति चाहती है तो कजरी तीज के दिन ये उपाय जरूर करें।
1- अगर किसी महिला के वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की पारिवारिक समस्या चल रही है तो कजरी तीज के दिन सूर्यास्त के समय माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होने लगता है और जीवन की सभी परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो जाती है।
2- अगर किसी महिला की सेहत बार-बार खराब हो जाती है तो ऐसी महिलाएं कजरी तीज के दिन राधा-कृष्ण के मंदिर में जाकर उन्हें मिश्री का भोग लगाएं। भोग लगाने के 15 मिनट बाद उसी मिश्री को थोड़े-थोड़े रूप एक सप्ताह तक सेवन करें। इस उपाय से कुछ ही दिनों में पूरी तरह सेहत ठी हो जायेगी।
3- अगर किसी का भाग्य साथ नहीं दे रहा हो तो कजरी तीज के दिन राधा-कृष्ण के मंदिर में जाकर उन्हें इलायची का भोग लगावें। बाद में उस इलायची को सदैव अपने पास ही रखें, इस उपाय से सौभाग्य के सभी रास्ते खुलना शुरु हो जाते हैं।
4- कजरी तीज के दिन काले वस्त्रों का दान करने से धन संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है और आय के स्रोतों में वद्धि होने लगती है।
5- अगर किसी महिला के पति की नौकरी में कोई परेशानी चल रही हो तो कजरी तीज के दिन सूर्यास्त के समय किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव के सामने सरसो के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से नौकरी में आने वाली समस्याएं समाप्त हो जाएगी।
6- कजरी तीज के दिन सात गायों के लिए आंटे की सात लोई बनाकर अपने हाथों से खिलावें एवं उनकी सात परिक्रमा भी करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती है।
**********
Published on:
17 Aug 2019, 11:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.