
karwa chouth 2021 upay
सुहागिन स्त्रियां कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से उनके पति की आयु में वृद्धि होने के साथ ही उनका जीवन खुशहाल होता है। इस व्रत के दौरान महिलाएं निर्जला रहती हैं। ऐसे में इस साल आज रविवार 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ मनाया जा रहा है।
वहीं इस दिन इनके द्वारा करवा माता की पूजा 16 श्रृंगार करके की जाती है। ज्योतिष के जानकार सुनील शर्मा के अनुसार पति-पत्नी में कभी किसी अनबन के चलते रिश्ते में सहजता की कमी या यूं कहें कि दूरियां आ जाती हैं। ऐसे में करवा चौथ के दिन को लेकर कुछ उपाय विशेष माने गए हैं। जिनके संबंध में मान्यता है कि इन्हें अपनाने से पति का प्यार तो मिलता ही है साथ ही समस्याएं भी दूर होती हैं।
इन उपायों के संबंध में पं. शर्मा का कहना है कि ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय हैं जिन्हें आप करवा चौथ पर अपनाकर पति का प्यार पाने के साथ ही समस्याओं को भी दूर कर सकती हैं, ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे खास उपाय बता रहे हैं, यदि आप भी ऐसी स्थिति से गुजर रही हैं तो इनमें से कोई भी एक उपाय आपकी समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है।
1.पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास बनाए रखने के लिए करवा चौथ के दिन एक लाल कपड़े में सिंदूर रखकर पूजा स्थान पर रख दें। अगले दिन इसे नदी में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी लंबे समय तक खुशहाल जीवन बिताएंगे।
2. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और उसे पाना चाहते हैं तो करवाचौथ पर एक लाल कागज पर सुनहरे पेन से उसका नाम लिखे। अब उस कागज में गोमती चक्र रखकर इसे कहीं सुरक्षित स्थान पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका प्यार आपके पास आ सकता है।
3. पति-पत्नी में अक्सर कलह होने की स्थिति में करवा चौथ के दिन महिलाएं झाडू की दो साफ सींके लें। अब इन्हें उलटा और सीधा रखकर नीले धागे से बांध लें। अब इन्हें घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से समस्या दूर होगी।
4. माना जाता है कि पति को खुश करने के लिए करवाचौथ के दिन किसी कुंवारी कन्या को लाल चुनरी ओढ़ाएं। ऐसा करने के संबंध में मान्यता है कि इससे पति का आपकी तरफ लगाव बढ़ेगा।
5. चंद्र देव को अर्घ्य देते समय करवा चौथ के दिन लाल फूल का प्रयोग करें। मान्यता है कि ऐसा करने से दामपत्य जीवन मधुर बनेगी।
Updated on:
24 Oct 2021, 10:27 AM IST
Published on:
24 Oct 2021, 10:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.