.
महावीर जयंती अवसर पर जैन सोशल ग्रुप द्वारा दो दिवसीय धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन किए गए। रविवार को तापडिय़ा गार्डन में वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ।सराफा धर्मशाला में शांति धारा करने का सौभाग्य राहुल रौनक जैन अत्तर परिवार एवं माला पहनने का सौभाग्य पुष्पेंद्र जैन भामगढ़ परिवार को प्राप्त हुआ, वही घासपुरा महावीर दिगंबर जैन मंदिर में शांति धारा करने का सौभाग्य तरुण अनिल लोहाडिय़ा परिवार को प्राप्त हुआ। समस्त जैन मंदिरों में झांकियों के साथ ही आकर्षक पालना भी सजाया गया। रथयात्रा में पूर्व महापौर सुभाष कोठारी, ठाकुर राजनारायण सिंह, वीरेंद्र भट्यांण, रंजन जैनी, दिलीप पहाडिय़ा, सुनील जैन, विजय सेठी, सुभाष मेहता, मनीष जैन, हिरेन जैन, डॉ. नरेन्द्र जैन, प्रमोद जैन, अभय जैन, सुधांशु जैन, प्रेमांशु चौधरी सहित सकल जैन समाजजन और समाजसेवी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।.