यूं तो साल में 12 संक्रांति होती है लेकिन साल की शुरुआत में आने वाली इस मकर संक्रांति का अन्य से ज्यादा महत्व होता है। क्योंकि इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। मकर संक्रांति के दिन से देवताओं के दिन और दैत्यों की रात शुरु हो जाती है और यही वजह है कि इस दिन विवाह, गृह प्रवेश व सभी मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं।