मोक्षदा एकदशी के दिन पवित्र तीर्थ में स्नान करने या फिर गंगाजल मिले जल में स्नान करने के बाद घर के पूजा स्थल या फिर किसी देवालय मंदिर पूजा अर्चना करें। पूजा से पूर्व हाथ में अक्षत एवं जल लेकर व्रत करने का संकल्प लें। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीमदभगवत गीता का पूजन करें। मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान श्री दामोदर की पूजा, धूप, दीप नैवेद्ध, अक्षत आदि से करना चाहिए। इस व्रत का समापन द्वादशी तिथि के दिन गरीबों, कन्याओं या फिर सतपथ ब्राह्माणों को भोजन कराकर सामर्थ्य अनुसार दान-दक्षिणा देने से अनंत पुण्यफल प्राप्त होता है। इस व्रत को करने वाले व्रती के पूर्वज जो नरक में चले गये है, उन्हें भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।