1 फरवरी दिन शनिवार को पुण्य सलिला पतित पावनी मेकल सुता, शांकरी, मध्यप्रदेश के अमरकंटक से लेकर गुजरात के भरूच तक कल-कल कर बहने वाली माँ नर्मदा की पावन जयंती है। शस्त्रों की मान्यतानुसार गंगा, यमुना, सरस्वती आदि पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य मिलता है और पापों से मुक्ति मिलती है। लेकिन नर्मदा नदी के केवल दर्शन मात्र से ही पापों से मुक्ति मिल जाती है। प्रति वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को माँ नर्मदा की जयंती मनाई जाती है। नर्मदा जयंती के दिन विधिपत पूजा अर्चना करने के बाद नर्मदा मैया की इस आरती को गाकर माता की वदंना करें। माँ सभी इच्छाएं पूरी कर देंगी।