scriptनवंबर 2019 के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार | November 2019 Festival : Vrat Tyohar Panchang in hindi | Patrika News

नवंबर 2019 के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार

locationभोपालPublished: Oct 30, 2019 01:11:15 pm

Submitted by:

Shyam

November 2019 Festival : नवंबर 2019 के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार

नवंबर 2019 के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार

नवंबर 2019 के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार

साल 2019 में नवंबर का महीना छठ पर्व उत्सव के साथ प्रारभं हो रहा है। नंवबर माह में छठ पर्व, तुलसी विवाह, देव उठनी ग्यारस, बैकुंठ चतुर्दशी, देव दिवाली, गुरु नानक जयन्ती, आदि प्रमुख पर्व त्यौहार नवंबर महीना 2019 में मनाएं जाएंगे। जानें पूरे नवंबर माह में किसी दिन कौन सा व्रत और किस दिन कौन सा पर्व मनाया जाएगा।

 

इन सामग्रियों के बिना पूरी नहीं होती छठ मैया की पूजा

 

नवंबर 2019 के व्रत, पर्व और त्यौहार

– 1 नवंबर दिन शुक्रवार को लाभ पञ्चमी है।
– 2 नवंबर दिन शनिवार को छठ पर्व पूजा मनाया जायेगा।
– 3 नवंबर दिन रविवार को भानु सप्तमी है एवं अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ होगा।
– 4 नवंबर दिन सोमवार को गोपाष्टमी एवं मासिक दुर्गाष्टमी है।
– 5 नवम्बर दिन मंगलवार को अक्षय नवमी एवं जगद्धात्री पूजा है।
– 7 नवंबर दिन गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया था।
– 8 नवंबर दिन शुक्रवार को देव उठनी ग्यारस (एकादशी) पर्व, तुलसी विवाह है, इस दिन भीष्म पञ्चक भी प्रारम्भ होगा। योगेश्वर द्वादशी भी इसी दिन लग जाएगी। इस दिन नामदेव जयंती भी है।
– 9 नवंबर दिन शनिवार को, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी एवं कालिदास जयंती है।
– 10 नवंबर रविवार को बैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत, मिलाद उन-नबी, ईद-ए-मिलाद है।
– 11 नवंबर दिन सोमवार को मणिकर्णिका स्नान, चौमासी चौदस
– 12 नवंबर दिन मंगलवार को देव दीवाली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयन्ती है, भीष्म पञ्चक भी समाप्त हो जाएगा।
– 13 नवंबर दिन बुधवार को मार्गशीर्ष मास प्रारम्भ होगा, (उत्तर), मासिक कार्तिगाई भी है।
– 14 नवंबर दिन गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू जयन्ती (बाल दिवस) एवं रोहिणी व्रत है।

 

बैकुंठ चतुर्दशी: भगवान विष्णु एवं शिवजी की ऐसी पूजा से सैकड़ों कामना हो जाती है पूरी

– 15 नवंबर दिन शुक्रवार को मासिक संकष्टी चतुर्थी है।
– 17 नवंबर दिन रविवार को वृश्चिक संक्रान्ति एवं मण्डला काल प्रारम्भ होगा।
– 19 नवंबर दिन मंगलवार को कालभैरव जयन्ती है।
– 22 नवंबर दिन शुक्रवार को उत्पन्ना एकादशी है।
– 23 नवंबर दिन शनिवार को गौण उत्पन्ना एकादशी, वैष्णव उत्पन्ना एकादशी है।
– 24 नवंबर दिन रविवार को प्रदोष व्रत रहेगा।
– 25 नवंबर दिन सोमवार को मासिक शिवरात्रि है।
– 26 नवंबर दिनमंगलवार को मार्गशीर्ष अमावस्या, दर्श अमावस्या है।
– 27 नवंबर दिन बुधवार को चन्द्र दर्शन होंगे।
– 30 नवम्बर दिन शनिवार को मासिक विनायक चतुर्थी है।

**********

नवंबर 2019 के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो