Savitri Bai Phule Biography: सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था। इनके माता पिता का नाम लक्ष्मी और खांडोजी नेवासे पाटिल था। ये माली समुदाय से थे, सावित्रीबाई तीन भाई बहन में सबसे छोटी थीं। सावित्रीबाई फुले की शादी दस साल की उम्र में हो गई थी, शादी के समय वो अनपढ़ थीं (savitribai phule information) । उनके पति ज्योतिराव फुले ने ही सावित्रीबाई और उनकी चचेरी बहन सगुनाबाई शिवसागर को खेत में काम करने के साथ-साथ पढ़ाया।