सावन के महीने में शिवलिंग का पूजन-अभिषेक ( sawan Shiv Abhishek ) करने से सभी देवी-देवताओं के अभिषेक का फल प्राप्त होता है। पुराण के अनुसार शिवलिंग के मूल में ब्रह्मा, मध्य में तीनों लोकों के ईश्वर श्री विष्णु तथा ऊपरी भाग में प्रणव संज्ञक महादेव रूद्र सदाशिव विराजमान रहते हैं। शिवलिंग की वेदी महादेवी अम्बिका हैं। वहीं सावन के महीने में सोमवार के दिन शिव जी की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इसका बहुत अधिक लाभ भी प्राप्त होता है। इस बार सावन मास में कुल चार सोमवार पड़ेंगे। सावन में इन सोमवार तिथियों पर शिव जी का अभीषेक करें, शिव अभिशेक से सभी कामनाएं पूरी हो जाती है।