इस बार साल 2019 में सितंबर का महीना भगवान श्रीगणेश जी के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी से ही प्रारंभ हो रहा है। इस महिने सबसे पहले 10 दिन तक चलने वाले महापर्व गणेश उत्सव 12 सितंबर तक मनाया जाएगा और इसके समाप्त होते ही दूसरा सबसे बड़ा महापर्व पूर्वज पित्रों को याद करने का पितृपक्ष, 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती, वामन जयन्ती, मुस्लिम धर्म का पर्व मुहर्रम के साथ ही इसी महीने माँ आद्यशक्ति दुर्गा भवानी की विशेष आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि भी 29 सितंबर से आरंभ होगा। जानें पूरे सितंबर माह में कौन-कौन से मुख्य पर्व एवं त्यौहार मनाएं जायेंगे।