मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने स्टाफ की रीस्ट्रक्चरिंग का ऐलान करने के कुछ ही घंटों के भीतर ही बैंक के कार्मिक विभाग (एचआर) ने कर्मचारियों को विदाई का लिफाफा थमा दिया। बैंक ने इस बात की पुष्टि की कि वह अपने इक्विटी ट्रेडिंग कारोबार के बड़े हिस्से को बंद कर रहा है। योजना के मुताबिक, सिडनी और हांगकांग में कंपनी के इक्विटी डिविजन में काम करने वाले कर्मचारियों की सबसे पहले छंटनी की जाएगी।