7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब Aadhaar कार्ड से करें 50,000 से ज्यादा का कैश ट्रांजेक्शन, सरकार ने दी मंजूरी

अब 50 हजार से ज्यादा के लेनदेन के लिए Aadhaar का भी कर सकेगें प्रयोग Taxpayers अब Pan card की जगह आधार से भी ITR फाइलिंग कर सकेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 7 Jul 2019, 10:47 AM IST

aadhaar card

अब Aadhaar कार्ड से करें 50,000 से ज्यादा का कैश ट्रांजेक्शन, सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। देश में पहचान के तौर पर प्रयोग होने वाले आधार कार्ड ( aadhaar card ) को अब से 50,000 रुपए से ज्यादा के कैश ट्रांजेक्शन ( Cash transaction ) पर भी प्रयोग किया जा सकता है। अगर आपके पास पैन कार्ड ( pan card ) नहीं है तो भी अब आप पचास हजार से ज्यादा का कैश ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आधार का इस्तेमाल उन सभी कामों के लिए हो सकेगा, जहां आम तौर पर पैन जरूरी है। शनिवार को रेवेन्यु सेक्रेटरी अजय भूषण पांडे ( Ajay bhushan pandey ) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया।


शनिवार को अजय भूषण पांडे ने दी जानकारी

रेवेन्यू सेक्रटरी (राजस्व सचिव) अजय भूषण पांडे ने शनिवार को कहा कि अभी तक जिन जगहों पर पैन अनिवार्य था, वहां आधार को स्वीकार करने के लिए बैंकों और दूसरे संस्थानों के बैंकिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। इसके बाद सभी जगह पर आधार कार्ड स्वीकार किया जाएगा।


ये भी पढ़ें: बजट के बाद लाल बैग के बारे में निर्मला सीतारमण ने किया खुलासा, कहा- यह बैग मेरी मामी ने मुझे बनाकर दिया


बजट में हुई घोषणा

बता दें कि बजट 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए पैन और आधार को इंटरचेंजेबल बनाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही टैक्स पेयर्स की मुश्किलों को कम करने के लिए और आईटीआर फाइल करने के लिए पैन की बजाय आधार इस्तेमाल करने का भी प्रस्ताव दिया गया। यह भी कहा गया कि अब जहां भी पैन का उल्लेख करने की जरूरत है, वहां आधार नंबर के जरिए काम चलाया जा सकता है।


पैन का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पैन कार्ड का प्रयोग खत्म नहीं होगा। अगर आप पैन कार्ड देना चाहते हैं तो वह भी दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आप आधार कार्ड को देना ज्यादा सुविधाजनक मानते हैं तो आप उसको भी दे सकते हैं। यह आपकी इच्छा पर निर्भर करेगा कि आप क्या देना चाहते हैं।


ये भी पढ़ें: पीएनबी ने RBI के सामने भूषण स्टील धोखाधड़ी मामले का किया खुलासा, कहा- 3,800 करोड़ रुपए का लगाया चूना


देश में 120 करोड़ लोगों के पास पैन कार्ड है

अजय भूषण पांडे ने जानकारी देते हुए कहा, 'आज देश में 22 करोड़ पैन कार्ड्स आधार से लिंक हैं। देश के 120 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार है। अगर कोई पैन कार्ड चाहता है तो उसे पहले आधार का इस्तेमाल करना होता है, पैन जनरेट करना होता है, तब इसका इस्तेमाल वह शुरू करता है। अब आधार के चलते उसे पैन जनरेट करने की जरूरत नहीं होगी। यह एक बहुत अच्छी सुविधा है।'

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App