27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप 2018: पुरस्कार राशि में बांटे गए इतने करोड़, जानें किस खिलाड़ी को कितने रुपए मिले

शुक्रवार शाम को खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप कब्जाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 29 Sep 2018, 2:11 PM IST

Asia Cup 2018

एशिया कप 2018: पुरस्कार राशि में बांटे गए इतने करोड़, जानें किस खिलाड़ी को कितने रुपए मिले

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार शाम को खेले गए एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। अंतिम गेंद तक चले इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप अपने नाम किया। इस रोमांचक मुकाबले में भले ही बांग्लादेश ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस टूर्नामेंट ने बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को मालामाल कर दिया है। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम को करोड़ों रुपए का इनाम मिला है। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उपविजेता बांग्लादेश की टीम को 50 हजार डॉलर का पुरस्कार दिया गया। यह राशि भारतीय रुपयों में करीब 36 लाख रुपए होती है। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच बने लिटन दास को 5 हजार यूएस डॉलर यानी करीब 3 लाख 62 हजार रुपए मिले हैं।

भारत को मिली इतनी राशि

एशिया कप 2018 में बांग्लादेश को हराकर विजेता बने भारत पर भी धन की बरसात हुई है। एशिया कप के विजेता के रूप में भारत को एक लाख डॉलर यानी करीब 72 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा फाइनल में तीन छक्के लगाने पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी पुरस्कार मिला है। तीन छक्के मारने पर रोहित शर्मा को 5हजार डॉलर यानी करीब 3.62 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट से पुरस्कृत किया गया है। इस पुरस्कार के साथ शिखर धवन को 15 हजार डॉलर यानी करीब 10.8 लाख रुपए का इनाम मिला है।

पूरे टूर्नामेंट में बांटा इतने करोड़ का इनाम

एशिया कप 2018 में पूरे टूर्नामेंट में करीब 2.14 करोड़ रुपए इनामी राशि के रूप में बांटे गए। इसमें विजेता भारत को एक लाख डॉलर यानी करीब 72 लाख रुपए, उपविजेता बांग्लादेश को 50 हजार डॉलर यानी करीब 36 लाख रुपए, मैन ऑफ द सीरिज के रूप में शिखर धवन को 15 हजार डॉलर यानी करीब 10.8 लाख रुपए दिए गए। इसके अलावा प्रत्येक मुकाबले के मैन ऑफ द मैच को 5 हजार डॉलर यानी करीब 3.62 लाख रुपए दिए गए। इस प्रकार कुल 13 मैच में 65 हजार डॉलर यानी करीब 47.6 लाख रुपए बतौर इनाम के रूप में दिए गए। एेसे ही प्रत्येक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी को भी 5 हजार डॉलर यानी 3.62 लाख रुपए की राशि दी गई। कुल 13 मैचों में 65 हजार डॉलर यानी 47.6 लाख रुपए खिलाड़ियों को इनाम के रूप में दिए गए।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग