अगले साल तक बढ़ाई योजना की समय सीमा
वैसे तो ये योजना 1 जुलाई, 2020 तक ही प्रभावी थी, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए सरकार ने इसे अगले साल तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे ईएसआईसी के तहत रजिस्टर्ड होने वाले लोग 1 जनवरी, 2021 तक योजना के अंतर्गत लाभ ले सकेंगे। ESIC श्रम मंत्रालय के तहत आने वाला संगठन है जो 21,000 रुपए तक सैलरी पाने वाले लोगों को बीमा मुहैया करता है।